ऐसा ही सोते है भाग्यशाली और चांदी के उपाई
ऐसा ही सोते है भाग्यशाली और चांदी के उपाई
=
जिस तरह हर व्यक्ति का चेहरा, आंख, नाक एक दूसरे से अलग होता है उसी प्रकार सोने
का तरीका भी अलग होता है।
कोई व्यक्ति पैर पर पैर चढ़ाकर सोता है तो कोई पेट के बल लेटकर सोता है।
कुछ लोगों की आंखें सोते समय अधखुली रहती है इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह सोने का बहाना करके लेटा है।
मनुष्य का लगभग आधा जीवन सोने में व्यतीत होता है।
हर मनुष्य का सोने का तरीका एक - दूसरे से भिन्न होता है।
आपके सोने का तरीका आपके क्रियाकलापों, मन की बातों, आदतों एवं आपके विषय में बहुत कुछ
सच - सच बता सकता है।
सामुद्रिक शास्त्र या शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिलती है।
इस संबंध में विस्तृत रूप से जानने के लिए पढ़िए - समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि सोने के इन
तरीकों से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के गुणों को भी जाना जा सकता है।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
यहां तक की सोने के तरीके से यह भी जान सकते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं।
माना जाता है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं इन्हें कम
परिश्रम में ही जीवन का हर सुख प्राप्त हो जाता है।
इसका कारण यह भी है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह अपने मतलब
की बातों पर पैनी नज़र रखते हैं।
और मौके का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहते हैं।
क्यों है दरवाजे की ओर पैर करके सोना अपशकुन---
कौन किस तरह सोता है देखिए और जानिए उसका स्वभाब
==
वास्तु विज्ञान में हर क्रिया के लिए अलग - अलग दिशा और
स्थान का वर्णन किया गया है।
इन्हीं नियमों में एक है कि व्यक्ति को कभी मुख्य दरवाजे
की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।
इस तरह से सोना अपशकुन भी माना जाता है।
इसलिए अगर आप घर के मुख्य दरवाजे की ओर पैर रखकर सोते हैं तो अपने सोने के तरीके को बदलिए।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
वास्तु विज्ञान के अनुसार मुख्य दरवाजे की ओर पैर का होना घर से बाहर निकलने का संकेत होता है।
इस प्रकार से बाहर की ओर पांव करके मृत्यु के बाद ही व्यक्ति को लिटाया जाता है।
इस दिशा में सोने से आयु कम होती है और व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
सोने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व और उत्तर को माना गया है।
पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सोने से शरीर उर्जावान और स्वस्थ्य रहता है।
वास्तु विज्ञान में पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा को उर्जा का केन्द्र माना गया है।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
इसे स्वर्ग की दिशा भी कहते हैं।
इस दिशा की ओर मुंह करके सोने से शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और मानसिक तनाव में कमी आती है।
लेकिन सूर्योदय की दिशा होने के कारण इस दिशा में मुंह करके सोने
वाले व्यक्ति को सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए।
अन्यथा सूर्योदय के समय आपका पांव सूर्य की ओर होगा।
जिससे सूर्य देवता का अपमान होगा।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
शास्त्रों का मत है कि उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है।
इस दिशा की ओर मुंह करके सोने से उठते समय मुंह उत्तर की ओर होगा जिससे कुबेर
की कृपा प्राप्त होगी।
वहीं विज्ञान के अनुसार पृथ्वी के दोनों सिरों उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के बीच चुम्बकीय प्रवाह होता है।
उत्तरी ध्रुव चुम्बक के पोजिटिव और दक्षिणी ध्रुव निगेटिव पोल की तरह काम करते हैं।
हमारा सिर पोजेटिव और पैर निगेटिव एनर्जी प्रवाहित करता हैं।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
सोते समय उत्तर की ओर मुंह करके सोने से सिरहाना दक्षिण की ओर होता है।
इससे हमारा सिर वातावरण की निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और पैर पॉजेटिव
एनर्जी को अपनी ओर खींचता है।
जिससे सोते समय मन में उथल - पुथल नहीं मचती है और
अच्छी नींद आती है।
जबकि इसके विपरीत उत्तर दिशा की ओर दिशा करके सोने से मन में हलचल
मची रहती है और अच्छी नींद नहीं आती है।
सुबह उठने पर सिर भारी लगता है।
जिससे कार्य क्षमता प्रभावित होती है।
कौन किस तरह सोता है देखिए और जानिए उसका स्वभाब !
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
पांवों को कसकर सोना - समुद्र शास्त्र के अनुसार जो लोग सोते समय पांवों को जकड़ लेते हैं और जिन्हें सारे शरीर को ढककर सोने की आदत है, ऐसे लोगों का जीवन निश्चित रूप से संघर्षपूर्ण रहता है।
ये परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेते हैं, यही इनकी सबसे बड़ी विशेषता होती है।
ये बहुत ही व्यवहारकुशल होते हैं।
ये सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं।
शरीर सिकोड़कर सोना - ऐसे लोग डरपोक होते हैं।
इनके मन में असुरक्षा की भावना होती है।
इन्हें एक अंजाना सा भय अनुभव होता है वे यह बात
किसी को बताते नहीं है।
इन्हें अंजाने लोगों के साथ बात करना पसंद नहीं आता।
ये अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं।
ऐसे लोगों को नशे की लत लगने की संभावना सबसे अधिक
होती है।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
कभी - कभी ये डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं।
चित्त सोना - अगर आपको केवल सीधे लेटकर नींद आती है तो यह शुभ लक्षण हैं।
आप केवल आत्मविश्वासी ही नहीं आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी भी हैं।
आप समस्याओं का समाधान तुरंत कर देते हैं।
ऐसे लोग परिवार के मुख्य सदस्य होते हैं।
कुछ भी बड़ा काम करने से पहले इन लोगों की राय जरुर ली जाती है।
ये परिवार, समाज, दोस्तों व रिश्तेदारों में बहुत लोकप्रिय होते हैं।
पेट के बल सोना - समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों में अंजान भय की भावना होती है।
ये किसी भी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं होते।
अपनी गलती को अच्छी तरह जानते हैं पर बतलाते हुए डरते हैं।
जीवन में कई बार इन्हें धोखा मिलता है इस लिए ये बहुत ही सोच - समझकर किसी से
दोस्ती करते हैं।
पैसों के मामले में भी कई बार ये धोखे का शिकार हो जाते हैं।
पैर पर पैर रखकर सोना - अगर आप इस प्रकार सोते हैं तो आप संतुष्ट, सहनशील व तृप्त हैं।
दूसरे प्रसन्न रहें, आप भी सुखी रहें।
सदैव यह इच्छा आपके मन में होती है।
ऐसे लोगों का जीवन निश्चित रूप से सुखी रहता है।
ये व्यर्थ की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं।
करवट लेकर सोना - ऐसे लोग समझौतावादी होते हैं।
साफ - सुथरे रहना, अच्छा भोजन करना इन्हें प्रिय होता है।
खोज करना इनका प्रमुख शौक होता है।
ये आदर्श जीवन जीना पसंद करते हैं।
सोने से पहले पैर हिलाना - कुछ लोग सोने से पहले पैर हिलाते हैं लेकिन अच्छा लक्ष्ण नहीं माना जाता।
ऐसे लोगों को सदैव कोई न कोई चिंता सताती रहती है।
ये स्वयं से ज्यादा परिजनों के बारे में सोचते हैं।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
चांदी के 5 अचूक उपाय :
आइए आज हम आपको बताते हैं कि चांदी के अचूक उपाय।
1. घर मे चांदी का गिलास जरूर रखना चाहिए और इसी से पानी भी पीना चाहिए।
चांदी के गिलास से पानी पीने से और इसे घर में रखने से राहु और केतु का प्रकोप कभी नहीं आता।
2. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी का हाथी रखने से व्यापार में काफी लाभ होता है और व्यपार कभी घाटे में नहीं जाता।
INDICAST Handcrafted Brass Goddess Laxmi Statue for Home Temple | 3" Maa Lakshmi Figurine Idol Murti Sacred Symbol of Wealth | Perfect for Rituals & Gifting (Weight_100gm)
https://amzn.to/435kHBs
3. चांदी की अंगूठी,चैन या चांदी का कड़ा पहनने से विवाह में हो रही विलंबता दूर हो जाती है।
4. चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से नौकरी में आ रही समस्या हल हो जाती है और जल्द से जल्द नौकरी मिल जाती है।
5. चांदी की ठोस गोली पर्स में रखने से भी परस्पर संबंधों में मधुरता बनी रहती है।
यह गोली नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती है।
पंडारामा प्रभु राज्यगुरु
तमिल / द्रावीण ब्राह्मण