pina_AIA2RFAWACV3EAAAGAAFWDOZ3JH2PGQBAAAAACNSESGPGMQ4WT6TT2LLIGAV3NKHXBYZHSXR7HT3AYTCBUEVP4OMQAC74YIA { "event_id": "eventId0001" } { "event_id": "eventId0001" } https://www.profitablecpmrate.com/gtfhp9z6u?key=af9a967ab51882fa8e8eec44994969ec Vastu Astro / Astrologer Pandarama: 11/21/25

Friday, November 21, 2025

दुर्भाग्य नहीं छोड़ रहा पीछा, तो रोजाना इन कामों से बदल सकती है किस्मत :

दुर्भाग्य नहीं छोड़ रहा पीछा, तो रोजाना इन कामों से बदल सकती है किस्मत :

दुर्भाग्य नहीं छोड़ रहा पीछा, तो रोजाना इन कामों से बदल सकती है किस्मत :

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में दुर्भाग्य से मुक्ति पाने के कई सरल उपाय बताए गए हैं। 

इन उपायों को रोजाना करने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। 

ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपको रोजाना किन कार्यों को करना चाहिए।

दुर्भाग्य के कारण करना पड़ता है कई मुसीबतों का सामना।

ज्योतिष और ज्योतिष में बताए गए हैं इसके कुछ उपाय।

घर से नकारात्मक चीजों को हटाने से मिल सकता है फायदा।

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में इससे संबंधित कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। 





8-Inch Plain Brass Pooja Thali Set with Diyas, Kumkum Bowls, Agarbatti Stand & Accessories

Brand: NEETU ARTS  https://amzn.to/4a8HTm5


कई कोशिशों के बाद भी कुछ लोगों का दुर्भाग्य उनका पीछा नहीं छोड़ता। 

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आप रोजाना करते हैं, तो इससे आपको अपने दुर्भाग्य से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

रोजाना जरूर करें ये काम :


रोजाना पूरे श्रद्धाभाव के साथ अपने इष्ट देव की पूजा - अर्चना करें। 

विशेषकर रोजाना खासकर मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा - अर्चना जरूर करें। 

हनुमान जी को कलयुग का जागृत देव माना गया है। 

ऐसे में हनुमान जी की पूजा - अर्चना से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कार्य में सफलता प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है। 

इस के साथ ही रोजाना गायत्री मंत्र के जप से भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है। 

इस से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

दूर होगा दुर्भाग्य :


दुर्भाग्य से मुक्ति पाने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल भी जरूर अर्पित करना चाहिए। 

जल अर्पित करते समय "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। 

इस के साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार, दान - पुण्य करने और अच्छे कर्म करने से देवी - देवताओं का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है, जिससे दुर्भाग्य की स्थिति दूर हो सकती है।

घर से हटाएं ये चीजें :


अपने घर से पुरानी, बेकार पड़ी या टूटी हुई वस्तुओं को हटा देना चाहिए। 

इस के साथ ही बेकार पड़े जूते और बंद घड़ी को भी घर से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि ये चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, जिससे दुर्भाग्य को बढ़ावा मिलता है। 

इस के साथ ही घर में खंडित देवी - देवताओं की मूर्ति रखना भी बिल्कुल शुभ नहीं माना गया। 

आप इन्हें क्षमा - याचना करते हुए किसी साफ नदी या तालाब में प्रवाहित कर सकते हैं, जिससे आपको दोष का सामना नहीं करना पड़ता।






दक्षिण दिशा भी होती है शुभ, :


इन आसान वास्तु उपायों से घर में बनी रहेगी सुख - समृद्धि और बढ़ेगी बरकत दक्षिण दिशा भी होती है शुभ...!

वास्तुशास्त्र में खास दक्षिण दिशा का महत्व होता है। 

इस दिशा से जुड़े नियमों का ख्याल रखने से घर में बरकत होती है और सुख - समृद्धि बनी रहती है। 

लेकिन दक्षिण मुखी घर को एक बड़ा वास्तुदोष माना गया है। 

ऐसे में अगर आप दक्षिण दिशा में वास्तु के कुछ उपाय कर लें तो इससे जीवन में तरक्की प्राप्त हो सकती है और घर की समस्याएं भी दूर होने लगती हैं...!

वास्तुशास्त्र में हर दिशा का खास महत्व होता है। 

घर बनवाते समय, फर्नीचर रखते समय या कोई पेंटिंग लगाते वक्त दिशा का ख्याल रखना बहुत जरूरी माना जाता है। 

इस से घर में कभी भी वास्तुदोष नहीं लगता है। 

लेकिन अगर किसी के घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में हो तो इसे एक बड़ा वास्तुदोष माना जाता है। 

हालांकि, वास्तुशास्त्र में दक्षिण दिशा को भी बहुत शुभ माना गया है। 

इस ओर कुछ चीजों को बनवाने, रखने और छोटे - छोटे उपाय करने से दक्षिण मुखी घर में भी सुख - समृद्धि, शांति, स्वस्थ और संपन्न जीवन व्यतीत किया जा सकता है। 

तो आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में वास्तु के अनुसार कौन - कौन से कार्य और उपाय करने से घर में बरकत बढ़ सकती है।

+++ +++

दक्षिण दिशा के इन नियमों का ध्यान रखने से होगा लाभ :


वास्तुशास्त्र के अनुसार, दक्षिण मुखी घर होने पर पानी की टंकी, रसोई घर, टॉयलेट, बाथरूम और पानी की टंकी सही स्थान पर सही दिशा में होने चाहिए। 

साथ ही, पूर्व और उत्तर दिशा का ज्यादा से ज्यादा खाली रखने का प्रयास करना चाहिए। 

वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखने से घर में हमेशा सुख - समृद्धि और शांति बनी रहती है। 

परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम देखने को मिलता है और जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं।

दक्षिण मुखी घर में जरूर करें ये उपाय :


इस दिशा में आप पत्थरों की दीवार खड़ी करवाने के बाद उस पर लाल फूलों की बेल रख सकते हैं। 

इस के अलावा, दीवार को लाल रंग से पेंट करना भी शुभ रहेगा। 

दक्षिण मुखी घर होने पर आप इस दिशा की भूमि के अंदर तांबे का तार बिछा सकते हैं। 

साथ ही, दक्षिण दिशा में भगवान हनुमान या कालभैरव की तस्वीर लगाई जा सकती है। 

इस से घर से नकारात्मक ऊर्जा और शक्तियां दूर होती हैं। 

इस के अलावा, तांबे पर मंगल यंत्र बनवाकर दक्षिणी दीवार या दरवाजे पर लगाया जा सकता है। 

साथ ही, इस दीवार पर कम से कम खिड़की या दरवाजे बनवाने चाहिए। 

वास्तु के ये उपाय करने से घर में बरकत होती है और तिजोरी हमेशा धन से भरी रह सकती है।

दक्षिण मुखी मकान में कर सकते हैं ये काम :


वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर कोई मकान दक्षिण मुखी हो तो उसमें होटल, टायर, रसायन, हार्डवेयर, ब्यूटी पार्लर, तेल आदि की दुकान की जा सकती है। 

इन चीजों के लिए दक्षिण दिशा शुभ साबित हो सकती है। 

लेकिन इसके लिए वास्तु के कुछ अन्य नियमों का ख्याल भी जरूर रखना चाहिए। 

अगर आप वास्तु उपाय के साथ यहां कोई काम शुरू कर सकते हैं, तो इससे उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है और वास्तुदोष भी नहीं लगता है।

घर के बुजुर्ग सदस्यों के लिए बनाएं बेडरूम :


माना जाता है कि दक्षिण दिशा में घर के बड़े - बुजुर्गों के लिए शयनकक्ष बनाना शुभ होता है। 

साथ ही, बेड का सिरहाना कमरे में दक्षिण दिशा में ही होना चाहिए। 

ऐसा करने से अच्छी नींद आती और अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है। 

साथ ही, दक्षिण दिशा में सिरहाना रखने से आसपास का माहौल भी सकारात्मकता बना रहता है और रात में सोते समय शांति महसूस होती है।

+++
+++

घर की दक्षिण दिशा में क्या रखें और क्या न रखें ?


वास्तुशास्त्र में दक्षिण दिशा से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका ख्याल रखने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं रखना चाहिए। 

इस से घर के मुखिया की आयु पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 

इस के अलावा, फ्रिज भी इस दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि, यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। 

अलमारी या तिजोरी दक्षिण दिशा में रखने से धन की हानि हो सकती है। 

हालांकि, अपने घर के भीतर दक्षिण दिशा में आप भारी सामान रख सकते हैं। 

इस स्थान पर स्टोर रूम, बेड की सिरहाना, भारी वजन वाली वस्तुएं आदि रख सकते हैं। 

ऐसा करने से जीवन में सुख - समृद्धि बनी रहती है।

!!!!! शुभमस्तु !!!

🙏हर हर महादेव हर...!!

जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏

पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर: -
श्री सरस्वति ज्योतिष कार्यालय
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Satvara vidhyarthi bhuvn,
" Shri Aalbai Niwas "
Shri Maha Prabhuji bethak Road,
JAM KHAMBHALIYA - 361305 (GUJRAT )
सेल नंबर: . ‪+ 91- 9427236337‬ / ‪+ 91- 9426633096‬  ( GUJARAT )
Vist us at: www.sarswatijyotish.com
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
Email: astrologer.voriya@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

वास्तु शास्त्र : भूखंड -

वास्तु शास्त्र : भूखंड -    सुख - सम्पत्ति तो कुछ भूखण्ड देते हैं कुछ लाते हैं जीवन में विपत्ति : भूखंड के आकार का शुभाशुभ प्रभाव व्यक्ति के...